चंबा डेंटल कालेज से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और सुदृढ़ , सीएम ने 200 बिस्तरों की वाले अस्पताल का किया शुभारम्भ
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चंबा में 158 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 200 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक अस्पताल भवन का लोकार्पण किया। इस भवन में आवासीय परिसर एवं छात्रावास सुविधाएं भी शामिल हैं। इस परियोजना के साकार होने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 02-08-2026
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चंबा में 158 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 200 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक अस्पताल भवन का लोकार्पण किया। इस भवन में आवासीय परिसर एवं छात्रावास सुविधाएं भी शामिल हैं। इस परियोजना के साकार होने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी। अस्पताल में ब्लॉक-ए, बी तथा सी के माध्यम से रोगी उपचार एवं चिकित्सा शिक्षा की समग्र सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इस अस्पताल में आठ प्रमुख विशेषज्ञ जिनमें मेडिसिन, शिशु रोग, मनोरोग, चेस्ट एवं क्षय रोग (टीबी), शल्य चिकित्सा, ईएनटी, प्रसूति एवं स्त्री रोग तथा दंत चिकित्सा की ओपीडी सेवाएं उपलब्ध होंगी।
What's Your Reaction?

