20 करोड़ की वित्तीय सहायता देकर 72 हजार खाताधारकों का भविष्य किया सुरक्षित : चौहान

कांग्रेस लीगल सेल सोलन के अध्यक्ष व पूर्व निदेशक बघाट बैंक गगन चौहान ने द बघाट अर्बन कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड सोलन और क्षेत्र की  जनता ने  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का बघाट बैंक सोलन को 20 करोड़ रूपए जारी करने के लिए आभार व्यक्त किया है। यहां जारी बयान में एडवोकेट गगन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक और साहसिक फैसले से बैंक के लगभग 62 हजार खाताधारकों और 11 हजार शेयरधारकों (कुल मिलाकर 72 हजार से अधिक परिवारों) की मेहनत की गाढ़ी कमाई पूरी तरह सुरक्षित हो गई है

Aug 2, 2026 - 18:41
Aug 2, 2026 - 19:33
 0  6
20 करोड़ की वित्तीय सहायता देकर 72 हजार खाताधारकों का भविष्य किया सुरक्षित : चौहान


यंगवार्ता न्यूज़- सोलन  02-08-2026


कांग्रेस लीगल सेल सोलन के अध्यक्ष व पूर्व निदेशक बघाट बैंक गगन चौहान ने द बघाट अर्बन कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड सोलन और क्षेत्र की  जनता ने  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का बघाट बैंक सोलन को 20 करोड़ रूपए जारी करने के लिए आभार व्यक्त किया है। यहां जारी बयान में एडवोकेट गगन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक और साहसिक फैसले से बैंक के लगभग 62 हजार खाताधारकों और 11 हजार शेयरधारकों (कुल मिलाकर 72 हजार से अधिक परिवारों) की मेहनत की गाढ़ी कमाई पूरी तरह सुरक्षित हो गई है। 

उन्होंने कहा कि आरबीआई के संकट के बीच मुखमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू खाताधारकों के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं। चौहान ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बैंक पर लगाई गई नियामक पाबंदियों के बीच, मुख्यमंत्री ने समय पर हस्तक्षेप कर न केवल बैंक को डूबने से बचाया, बल्कि जनता का सहकारिता क्षेत्र पर विश्वास भी बहाल किया है। राज्य सरकार के कुशल दिशा-निर्देशन में एक कंसोर्टियम व्यवस्था के माध्यम से 20 करोड़ का पुनरुद्धार पैकेज बैंक के खाते में डाल दिया गया है। 
जिसमें हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने 14 करोड़, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने 5 करोड़ और जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक ने1 करोड़ का योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस अवसर पर स्पष्ट संदेश दिया है कि गरीब जनता का पैसा किसी भी सूरत में डूबने नहीं दिया जाएगा। बैंक को संकट में डालने वाले सभी बड़े कर्ज डिफॉल्टरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उनसे पाई-पाई वसूली जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow