खत्म हुआ 12 नवंबर से शुरू हुआ पेंशनर्स का धरना, अब 19 नवंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे पेंशनर्स

हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय लाभों और अपनी अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे पेंशनर्स ने आज धरना समाप्त कर दिया है। सरकार की ओर से वार्ता के लिए नहीं बुलाए जाने से पेंशनर्स में नाराजगी बरकरार है। पेंशनर्स अब 19 नवंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे नाहन में धरने के अंतिम दिन पेंशनर्स ने डीसी सिरमौर के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजकर बचे समय में वार्ता के लिए बुलाने की अपील की है

Nov 17, 2026 - 17:13
 0  2
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 17 नवंबर : 
हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय लाभों और अपनी अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे पेंशनर्स ने आज धरना समाप्त कर दिया है। सरकार की ओर से वार्ता के लिए नहीं बुलाए जाने से पेंशनर्स में नाराजगी बरकरार है। पेंशनर्स अब 19 नवंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे नाहन में धरने के अंतिम दिन पेंशनर्स ने डीसी सिरमौर के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजकर बचे समय में वार्ता के लिए बुलाने की अपील की है

हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स  संघर्ष समिति  के महासचिव ओएल चौहान ने बताया 18 सितंबर को सरकार को 17 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया था, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने वार्ता के लिए बुलाना उचित नहीं समझा इसके बाद 12 नवंबर से 17 नवंबर तक धरने पर बैठने का निर्णय समिति द्वारा लिया गया था मगर इस बीच भी सरकार ने सेवानिवृत कर्मचारियों से बातचीत करना उचित नहीं समझा।
उन्होंने कहा कि पेंशनर्स की प्रमुख मांगों में लंबित महंगाई भत्ता , ग्रेच्युटी का भुगतान और कॉरपोरेट सेक्टर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन देने की मांग शामिल है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक पेंशनर का करीब 5 से 6 लाख रुपये तक का डीए लंबित है। वित्तीय लाभ नहीं मिलने के कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा मजबूरन आज सेवानिवृत कर्मियों को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है और अब आगामी 19 नवंबर को विधानसभा का घेराव कर सरकार के खिलाफ अपना रोष जाहिर किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />