जुन्गा स्कूल के सालाना समारोह में प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा, अक्षित और अंकिता बने स्टूडेंट ऑफ द ईयर

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में 12वीं कक्षा के अक्षित शर्मा और अंकिता को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम में चमियाणा स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एवं न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. सुधीर शर्मा ने बतौर  मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

Nov 17, 2026 - 14:17
 0  2
जुन्गा स्कूल के सालाना समारोह में प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा, अक्षित और अंकिता बने स्टूडेंट ऑफ द ईयर

यंगवार्ता न्यूज - शिमला 17 नवंबर : 


राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में 12वीं कक्षा के अक्षित शर्मा और अंकिता को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम में चमियाणा स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एवं न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. सुधीर शर्मा ने बतौर  मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।


समारोह का शुभारंभ  मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस मौके पर अपने संबोधन में डॉ. सुधीर शर्मा ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और अच्छे संस्कारों का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि बच्चों का मस्तिष्क दुनिया का सबसे बड़ा सुपर कंप्यूटर है, जिसकी क्षमता का सही उपयोग करना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि नशा स्वास्थ्य और भविष्य दोनों के लिए नुकसानदायक है।


इससे पहले प्रधानाचार्य महेश शर्मा ने विद्यालय की  वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें वर्षभर की शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों की उपलब्धियों का ब्यौरा दिया गया। उन्होने कहा  कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी पिछले वर्षों की तरह सराहनीय रहा है। विद्यार्थियों की इस सफलता के पीछे शिक्षकों की कड़ी मेहनत, समर्पण और बच्चों का अनुशासन प्रमुख कारण रहा है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी जिला एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है।


समारोह के दौरान पहली से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। हिमाचली नाटी, पहाड़ी लोकगीत, समूहगान के साथ पंजाबी, हरियाणवी, गुजराती और केरल की लोकसंस्कृति पर आधारित नृत्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, महक और उनके साथियों ने मोबाइल फोन के दुरुपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय की शिक्षिकाओं वारिज शर्मा और बनिता कुमारी ने किया।


इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के चार सदनों के बीच वर्षभर आयोजित अंतर-सदनीय प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर मदर टेरेसा सदन को विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई।


समारोह में भड़ेच पंचायत के उपप्रधान एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ प्रवक्ता गोपीचंद शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />