42वें इंदिरा मेमोरियल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में हर्षवर्धन चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरक़त

उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पंचायत ग्राउंड शिलाई में आयोजित तीन दिवसीय 42वें इंदिरा मेमोरियल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरक़त की

Nov 19, 2025 - 19:43
Nov 19, 2025 - 20:53
 0  51
42वें इंदिरा मेमोरियल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में हर्षवर्धन चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरक़त
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन,   19-11-2025

उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पंचायत ग्राउंड शिलाई में आयोजित तीन दिवसीय 42वें इंदिरा मेमोरियल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरक़त की। उद्योग मंत्री ने 42वें इंदिरा मेमोरियल टूर्नामेंट के आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि वह 42 सालों से इस टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं। युवाओं में अनुशासन, सहयोग और आत्मविश्वास का विकास इसी प्रकार की गतिविधियों से होता है। बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ स्पोर्ट्स तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी आगे बढ़कर भाग लेना चाहिए तभी उनके व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास सुनिश्चित होगा। 

उन्होंने कहा कि खेल जीवन के लिए नितांत महत्वपूर्ण है। खेलों से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है बल्कि व्यक्तित्व का भी विकास होता है।
सूबे के अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित कर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। हर्षवर्धन चौहान ने नौजवानों से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया।

सरकार प्रतिभाशाली युवाओं को हर क्षेत्र में प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसके मद्देनज़र प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सम्मान राशि तथा सरकारी नौकरियों में आरक्षण देकर उन्हें सम्मानजनक पदों पर नियुक्तियां प्रदान कर रही है। उद्योग मंत्री ने शिलाई स्टेडियम के लिए 15लाख, सामुदायिक भवन शिलाई के लिए 10 लाख देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्राउंड के ऊपर से गुज़र रही तारों को हटाने या उनकी उचित व्यवस्था करवाने का आश्वासन भी दिया।

अध्यक्ष हिमालय यूथ स्पोर्ट्स एवं कल्चर क्लब शिलाई रमेश नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय 42वें इंदिरा मेमोरियल टूर्नामेंट के दौरान उत्तराखंड, हरियाणा, शिमला तथा सिरमौर जिले के प्रतिभागी भाग लेंगे।जिसमें कबड्डी गर्ल्स की 10 टीमें तथा बॉयस कबड्डी की 30 टीमें, वॉलीबॉल की 20 टीमें, क्रिकेट 50 टीमें, चेस के 50 प्रतिभागी तथा बैडमिंटन की अंडर सिक्सटीन की 50 टीमें में, बैडमिंटन ओपन की 60 टीमें तथा 35 वर्ष से अधिक आयु की 70 टीमें । 

इन सभी टीमों के लगभग 900 प्रतिभागी भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जाएगा।

बैठक के दौरान अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, एसडीएम शिलाई जसपाल, बीडीओ अभिषेक ठाकुर, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति प्रदीप चौहान, निदेशक एसआईडीसी रमेश देसाईक, पूर्व जिला परिषद सदस्य रणजीत नेगी, ओएसडी अत्तर राणा, क्लब के सचिव प्रदीप ठाकुर,  कोषाध्यक्ष जवाहर देसाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow