सिरमौर पुलिस ने 6 महीनों में 163 गुमशुदा लोगों को ढूंढ़कर परिवारों से मिलवाया
जिला सिरमौर पुलिस ने वर्ष 2026 के पहले छह महीनों के दौरान गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस ने जनवरी से जून 2026 के बीच कुल 163 गुमशुदा व्यक्तियों को खोजकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया है।
यंगवार्ता न्यूज नाहन, 4 जुलाई:
जिला सिरमौर पुलिस ने वर्ष 2026 के पहले छह महीनों के दौरान गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस ने जनवरी से जून 2026 के बीच कुल 163 गुमशुदा व्यक्तियों को खोजकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया है।
पुलिस के अनुसार बरामद किए गए लोगों में 102 महिलाएं, 35 पुरुष, 25 बच्चे तथा 1 अन्य शामिल हैं। यह उपलब्धि जिला पुलिस की मिसिंग सेल और विभिन्न पुलिस थानों की विशेष टीमों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।
पुलिस टीमों ने हिमाचल प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी गुमशुदा लोगों की तलाश कर उन्हें सुरक्षित ढूंढ निकाला और उनके परिवारों से मिलाया। इसके लिए पुलिस ने लगातार तकनीकी जांच, सूचना तंत्र और विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की।
जिला पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश और उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए इसी तरह प्रभावी अभियान जारी रहेगा।
What's Your Reaction?