हिमाचल में आज से स्व-गणना शुरू, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने खुद को किया रजिस्टर, 1 से 15 जून तक चलेगी स्व गणना

हिमाचल प्रदेश में आज से जनगणना-2027 की तैयारी का पहला कदम उठा लिया गया है। राज्य में स्व-गणना यानी सेल्फ एनुमरेशन का काम शुरू हो गया है। हिमाचल के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने खुद को स्व-गणना पोर्टल पर रजिस्टर कर प्रदेशवासियों से भी 1 जून से 15 जून तक इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है

Jun 1, 2026 - 14:06
 0  14
हिमाचल में आज से स्व-गणना शुरू, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने खुद को किया रजिस्टर, 1 से 15 जून तक चलेगी स्व गणना

शिमला 1 जून, 2026 : 


हिमाचल प्रदेश में आज से जनगणना-2027 की तैयारी का पहला कदम उठा लिया गया है। राज्य में स्व-गणना यानी सेल्फ एनुमरेशन का काम शुरू हो गया है। हिमाचल के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने खुद को स्व-गणना पोर्टल पर रजिस्टर कर प्रदेशवासियों से भी 1 जून से 15 जून तक इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। राज्यपाल ने कहा कि जनगणना से सरकार को नीति निर्धारण में बड़ा लाभ मिलेगा।


लोक भवन शिमला में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बुधवार को जनगणना-2027 के तहत शुरू हुई स्व-गणना प्रक्रिया में खुद को रजिस्टर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास का आधार है। इससे मिलने वाले आंकड़ों से ही सरकार गरीब कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे की योजनाएं बनाती है। इसलिए हर नागरिक को सही जानकारी देकर इसमें सहयोग करना चाहिए।हिमाचल में 1 जून से 15 जून 2026 तक नागरिक खुद ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए स्व-गणना कर सकते हैं। इसमें परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी खुद भरनी होगी। इसके बाद 16 जून से पहले चरण का मकान सूचीकरण और मकान गणना का काम शुरू होगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मकान, सुविधाओं और परिवार की जानकारी जुटाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow