खोडोवाला खाला में अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार 

पांवटा साहिब उपमंडल के अंतर्गत पुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 4 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jun 8, 2026 - 19:06
 0  4
खोडोवाला खाला में अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार 

यंगवार्ता न्यूज पांवटा साहिब 8 जून, 2026 :

पांवटा साहिब उपमंडल के अंतर्गत पुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 4 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 जून 2026 को पुलिस थाना पुरुवाला की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अमर सिंह निवासी गांव डांडीवाला, डाकघर राजपुरा, तहसील पांवटा साहिब, सिंघपुरा के समीप मुर्गीदाना फैक्ट्री खोडोवाला खाला के पास स्थित अपनी परचून की दुकान में अवैध शराब रखकर बेचने का कारोबार कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 4 लीटर नाजायज शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow