क्रूरता की सारी हदें पार,पत्नी पर पहले तेजाब फेंका फिर पहली मंजिल से धक्का देकर गिराया नीचे  

सेन मोहल्ला में शनिवार शाम एक पति ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए पहले पत्नी पर तेजाब फेंका और फिर उसे पहली मंजिल से धक्का देकर नीचे गिरा दिया

Nov 16, 2025 - 11:39
 0  33
क्रूरता की सारी हदें पार,पत्नी पर पहले तेजाब फेंका फिर पहली मंजिल से धक्का देकर गिराया नीचे  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    16-11-225

सेन मोहल्ला में शनिवार शाम एक पति ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए पहले पत्नी पर तेजाब फेंका और फिर उसे पहली मंजिल से धक्का देकर नीचे गिरा दिया।  तेजाब से ममता (41) का चेहरा, पीठ सहित आधे से ज्यादा शरीर झुलस गया है। पहली मंजिल से नीचे फेंके जाने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। 

घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और ममता को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने नाजुक हालत को देखते हुए ममता को एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने पति नंद लाल को घर से गिरफ्तार किया है।

अभी तक की जांच में पता चला है कि दंपती के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मूल रूप से सरकाघाट के छात्र का रहने वाला यह परिवार हाल ही में मंडी के सेन मोहल्ले में स्थानांतरित हुआ था। यहां इन्होंने घर खरीदा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow