मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह,उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच मंडी पर पूरे हर्षोल्लास के आयोजित किया जाएगा। समारोह में शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी देशभक्ति और हिमाचली संस्कृति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे

Apr 8, 2025 - 15:23
Apr 8, 2025 - 15:44
 0  35
मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह,उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    08-04-2025

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच मंडी पर पूरे हर्षोल्लास के आयोजित किया जाएगा। समारोह में शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी देशभक्ति और हिमाचली संस्कृति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।  

समारोह की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे ध्वजारोहण कर भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेंगे, परेड का निरीक्षण करेंगे और अपना  शुभ संदेश देंगे। मुख्य अतिथि इससे पहले संकन गार्डन में शहीद स्मारक पर और गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे।
      
उन्होंने बताया कि  मार्च पास्ट पुलिस,  गृह रक्षक, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड, होमगार्ड सहित शिक्षण संस्थानों के बच्चों द्वारा किया जाएगा। समारोह में विभिन्न स्कूलों व अन्य संस्थानों द्वारा लोक संस्कृति और देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने  के लिए शिक्षा, भाषा और सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए।  
      
उपायुक्त ने आयोजन से जुड़े लोक निर्माण, पुलिस, नगर निगम, जल शक्ति, विद्युत बोर्ड, शिक्षा विभाग तथा अन्य संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रबंधों मेें किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। समय पर सारे जरूरी प्रबंध हो जाने चाहिए। 

उन्होंने सभी जिला के समस्त विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मंडी वासियों से समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह भी किया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर, सहायक आयुक्त कुलदीप सिंह पटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow