वरिष्ठ  नागरिक परिषद पांवटा साहब की मासिक बैठक राजिंदर शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न 

वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहब की मासिक सभा आज श्री राजिंदर शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मीटिंग में सबसे पहले परिषद के वरिष्ठ सदस्य गुरदीप सिंह कालरा तथा पीसी सैनी के स्वर्गवास पर 2 मिनट का मौन रखकर के दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

Apr 8, 2025 - 15:19
Apr 8, 2025 - 15:42
 0  51
वरिष्ठ  नागरिक परिषद पांवटा साहब की मासिक बैठक राजिंदर शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न 

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    08-04-2025

वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहब की मासिक सभा आज श्री राजिंदर शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मीटिंग में सबसे पहले परिषद के वरिष्ठ सदस्य गुरदीप सिंह कालरा तथा पीसी सैनी के स्वर्गवास पर 2 मिनट का मौन रखकर के दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई उसके पश्चात महासचिव ने पिछली सभा की कार्रवाई पढ़कर सुनाई जिसका सदस्यों ने अनुमोदन किया।

मीटिंग में यह भी उल्लेख किया गया कि आने वाली गर्मियों के सीजन में पनीर, दूध, दही तथा मक्खन आदि का सैंपल समय समय पर भरवाने के लिए सीएमओ नहान से निवेदन किया जाए तथा उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
 
नगर पालिका अध्यक्ष के साथ एग्जीक्यूटिव कमिटी की मीटिंग की जाए जिसमें शहर के विभिन्न मुद्दों पर विशेष तौर से बंदर, आवारा कुत्ते, आवारा पशु, तथा यमुना पुल, बस स्टैंड, इंदिरा मार्केट, तथा गुरुद्वारे के सामने सुलभ शौचालयों की बिगड़ी हुई सफाई व्यवस्था पर उचित कार्रवाई करने का निवेदन किया जाए।
सभा में  वृद्धावस्था पेंशन  बढ़ाई जाने की माँग की गई।

संदीप शर्मा ने कहा की बस स्टैंड पर बसे सही तरीके से खड़ी नहीं होती जिससे वरिष्ठ नागरिकों महिलाओं व बच्चों को विशेष रूप से परेशानी होती है इस संबंध में प्रबन्धक बस स्टैंड से उचित कार्रवाई हेतु निवेदन किया जाए। आज तीन नए सदस्यों श्री पवन शर्मा श्री संदीप शर्मा तथा श्री विनोद गोयल  ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की।

राजिंदर शर्मा,  जसवीर सिंह साहनी,  वेद प्रकाश शर्मा तथा  मुकेश गर्ग को उनके जन्मदिन के उपहार देकर सम्मानित किया गया। सभा में कुलवंत सिंह चौधरी  राकेश बेदी एन डी सरीन  एम् एस कैथ, गुरदयाल सिंह सैनी श्री राकेश गुप्ता  केशव शर्मा  हरीश जैसल आदि ने भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />