जलाल पुल के पास युवक से मारपीट, पुरानी रंजिश में दो लोगों पर मामला दर्ज
जिला सिरमौर के पुलिस थाना रेणुका जी के तहत जलाल पुल के पास एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यंगवार्ता न्यूज - श्री रेणुका जी, 30 जुलाई, 2026 :
जिला सिरमौर के पुलिस थाना रेणुका जी के तहत जलाल पुल के पास एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को राकेश निवासी गांव गावड़ा, डाकघर कांगटा फैलग, तहसील ददाहु, जिला सिरमौर ने शिकायत दर्ज करवाई कि शाम के समय वह जलाल पुल के पास था। इसी दौरान करण निवासी कटाह और तरुण निवासी चुली ने उसे रोक लिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ लात-घूंसों और डंडे से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना रेणुका जी में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगामी कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?