माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव*विधायक संजय रत्न ने की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता श्री ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने की। इस दौरान स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे....

Nov 16, 2025 - 11:12
 0  26
माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव*विधायक संजय रत्न ने की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना  16-11-2025

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता श्री ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने की। इस दौरान स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने रत्न सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का पारंपरिक रूप से सम्मान किया।विधायक संजय रत्न ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू के प्रयासों की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि माता रानी के नाम से ऐसा भव्य आयोजन करना न केवल सराहनीय है, बल्कि इससे ऊना जिला में धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को नई पहचान मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के सहयोग से यह महोत्सव लगातार भव्यता के साथ आगे बढ़ रहा है।

विधायक संजय रतन ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस कर रही है। देवभूमि हिमाचल शक्तिपीठों की पावन धरती है, इसलिए धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं।

वहीं, श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में महोत्सव का दूसरा संस्करण अत्यंत सफल और भव्य रूप से संपन्न हो रहा है। अपार जनसमर्थन और उत्साह के चलते यह महोत्सव अब यहां की स्थायी सांस्कृतिक परंपरा के रूप में स्थापित हो गया है।

दूसरी सांस्कृतिक संध्या पूर्णत: हिमाचली कलाकारों के नाम रही। स्टार कलाकार कुमार साहिल और एसी भारद्वाज ने अपने सुरीले गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, जबकि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने लोकगीतों और लोकनृत्यों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से समां बांधा।

इस अवसर पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र, एसडीएम अंब सचिन शर्मा, उपायुक्त जतिन लाल की धर्मपत्नी डॉ रेणु सहरावत, ज्वालामुखी मंदिर के पुजारी ज्ञानेश्वर, अश्विनी तथा अन्य उपस्थित रहे।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow