मुख्यमंत्री ने साधा भाजपा पर निशाना, बोले भाजपा की कथनी और करनी में अंतर् 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। मुख्यमंत्री ने बताया कि भाजपा की सरकार रहते हुए भी पंचायत चुनाव के दौरान कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। यह पहले वीरभद्र सिंह और प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल की सरकारों में भी हुआ था।

May 26, 2026 - 20:34
 0  3
मुख्यमंत्री ने साधा भाजपा पर निशाना, बोले भाजपा की कथनी और करनी में अंतर् 

शिमला 26 मई, 2026 : 


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। मुख्यमंत्री ने बताया कि भाजपा की सरकार रहते हुए भी पंचायत चुनाव के दौरान कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। यह पहले वीरभद्र सिंह और प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल की सरकारों में भी हुआ था। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान भी सरकार का काम चलता रहता है, लेकिन भाजपा इसे सिर्फ एक मुद्दा बना रही है। साथ ही, उन्होंने पंचायत चुनाव के पहले चरण में 78 प्रतिशत वोटिंग को लेकर जनता का आभार जताया और कहा कि जनता उत्साह के साथ चुनाव में भाग ले रही है।

 इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भी अनाथ एवं विधवा सेस विधेयक का विरोध किया था और इसके लिए वॉकआउट भी किया था। उन्होंने कहा कि तब भाजपा ने इसी बात का विरोध किया था और कहा था कि तेल के दाम बढ़ेंगे। अब केंद्र सरकार ने तेल के दाम बढ़ा दिए हैं। उन्होंने कहा कि इनकी हाय भी अब बीजेपी को लग रही है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में आने वाले पर्यटकों का भी स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटकों की सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इसके साथ ही छोटे दुकानदारों का ध्यान रखते हुए सरकार ने फैसला लिया है कि सभी दुकानें 24 घंटे तक खुली रह सकती हैं।  दुकानदार अपनी क्षमता अनुसार इसे लागू कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow