महामहिम के हिमाचल प्रवास को लेकर पुलिस विभाग सतर्क , सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद , पंछी भी नहीं मार सकेगा पर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश दौरे को ध्यान में रखते हुए शिमला में तैनात होने वाले पुलिस बल के लिए एक व्यापक और उच्च स्तरीय ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। इस ब्रीफिंग में डीआईजी अंजुम आरा और एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने संयुक्त रूप से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति का यह दौरा केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश पुलिस के पेशेवर कौशल, अनुशासन और कार्यप्रणाली को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 25-04-2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश दौरे को ध्यान में रखते हुए शिमला में तैनात होने वाले पुलिस बल के लिए एक व्यापक और उच्च स्तरीय ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। इस ब्रीफिंग में डीआईजी अंजुम आरा और एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने संयुक्त रूप से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति का यह दौरा केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश पुलिस के पेशेवर कौशल, अनुशासन और कार्यप्रणाली को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। सभी पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया।
What's Your Reaction?


