जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई बिरसा मुंडा जयंती , हरिपुरधार में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है इसी कड़ी में सिरमौर जिला की हरिपुरधार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। मीडिया से बातचीत में कार्यक्रम विशेष रूप से पहुंचे पूर्व मंत्री और पांवटा साहिब के भाजपा विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि हर्षोल्लास के साथ देश भर में बिरसा मुंडा जयंती को मनाया जा रहा है

Nov 15, 2025 - 19:07
Nov 15, 2025 - 19:37
 0  26
जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई बिरसा मुंडा जयंती , हरिपुरधार में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  15-11-2025
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है इसी कड़ी में सिरमौर जिला की हरिपुरधार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। मीडिया से बातचीत में कार्यक्रम विशेष रूप से पहुंचे पूर्व मंत्री और पांवटा साहिब के भाजपा विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि हर्षोल्लास के साथ देश भर में बिरसा मुंडा जयंती को मनाया जा रहा है। 
उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्र की विकास में बिरसा मुंडा का विशेष योगदान रहा और उन्होंने समाज में व्याप्त कई सामाजिक कुरीतियों को दूर किया और इसी कारण उन्हें आदिवासी क्षेत्र में भगवान का दर्जा देकर पूजा जाता है। सुखराम चौधरी ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र के विकास को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है सरकार ने सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित किया है। 
जिसके लिए क्षेत्र की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा सांसदों का विशेष रूप से आभार व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसदों ने समय पर केंद्र सरकार के सामने जनजाति क्षेत्र का मुद्दा उठाया और उसके बाद इस जनजातीय क्षेत्र घोषित किया गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow