तेज रफ्तार HRTC बस ने बाइक सवार युवक युवती को मारी टक्कर, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

जिला सिरमौर के नाहन क्षेत्र के तहत निहोग के पास एक तेज रफ्तार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और युवती गंभीर घायल हुए हैं। घायल युवती को चोटें आई हैं, जबकि युवक के दाहिने टांग में तीन फ्रैक्चर हुए हैं।

May 24, 2026 - 19:00
 0  5
तेज रफ्तार HRTC बस ने बाइक सवार युवक युवती को मारी टक्कर, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

नाहन 24 मई, 2026 : 

जिला सिरमौर के नाहन क्षेत्र के तहत निहोग के पास एक तेज रफ्तार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और युवती गंभीर घायल हुए हैं। घायल युवती को चोटें आई हैं, जबकि युवक के दाहिने टांग में तीन फ्रैक्चर हुए हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर लापरवाही से वाहन चलाने वाले एचआरटीसी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अकाल कॉलेज बडू साहिब की छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपने जानकार कल्प शर्मा के साथ मोटरसाइकिल नंबर (HP71-7381) पर भूर्शिंग महादेव मंदिर सराहां में दर्शन करने गई थी। दर्शन करने के बाद जब वे दोनों वापस लौट रहे थे, तो निहोग के पास नाहन की तरफ से आ रही HRTC बस नंबर (HP18B-9838) के चालक ने एक तीखे मोड़ पर लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए उनकी दिशा में आकर बाइक को सीधी टक्कर मार दी। 

शिकायतकर्ता के अनुसार, यह हादसा पूरी तरह से बस चालक की तेज गति और घोर लापरवाही के कारण पेश आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बस चालक की पहचान कुशल शर्मा पुत्र सत्यानन्द शर्मा, निवासी डाकघर कोटला मोलर, तहसील ददाहू के रूप में हुई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ नए कानून के तहत धारा 281 और 125A, BNS के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है और मामले की गहन तफतीश की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow