19 जुलाई को नाहन में निकलेगी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा, पिछले कई दिनों से यात्रा को लेकर चल रही है तैयारी

 सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन एक बार फिर भगवान जगन्नाथ की भक्ति में रंगने जा रहा है। 19 जुलाई को शहर में  भगवान जगन्नाथ की विशाल रथ यात्रा निकाली जाएगी। पिछले कई दिनों से इसकी तैयारियां जोरों पर हैं।

Jul 15, 2026 - 17:44
Jul 15, 2026 - 17:56
 0  3
19 जुलाई को नाहन में निकलेगी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा, पिछले कई दिनों से यात्रा को लेकर चल रही है तैयारी
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 15 जुलाई, 2026 : 
 
 सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन एक बार फिर भगवान जगन्नाथ की भक्ति में रंगने जा रहा है। 19 जुलाई को शहर में  भगवान जगन्नाथ की विशाल रथ यात्रा निकाली जाएगी। पिछले कई दिनों से इसकी तैयारियां जोरों पर हैं।

मीडिया से बात करते हुए भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल के अध्यक्ष प्रकाश बंसल ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के मद्देनजर 10 जुलाई से श्रीमद्भागवत पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को पूर्णाहुति के बाद भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा को पालकी में विराजमान कर भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालु भी शामिल होंगे।

उन्होंने  बताया कि भगवान जगन्नाथ को विशेष रूप से 56 भोग अर्पित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां भी श्रद्धापूर्वक की जा रही हैं। इनका का कहना है कि पिछले 17 वर्षों से नाहन में इस धार्मिक आयोजन का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है और हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow