राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हिमाचल दौरे में सुरक्षा में तैनात होंगे एक हजार जवान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 27 अप्रैल से प्रस्तावित हिमाचल दौरे को लेकर पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत शिमला में भारी पुलिस बल तैनात है। रिज पर शनिवार को डीआईजी दक्षिणी परिक्षेत्र अंजुम आरा और एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कर्मचारियों को राष्ट्रपति के दौरे की ड्यूटी को लेकर जरूरी दिशानिर्देश जारी किए।

Apr 26, 2026 - 13:25
 0  4
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हिमाचल दौरे में सुरक्षा में तैनात होंगे एक हजार जवान
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

शिमला : 26 - 04 - 2026 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 27 अप्रैल से प्रस्तावित हिमाचल दौरे को लेकर पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत शिमला में भारी पुलिस बल तैनात है। रिज पर शनिवार को डीआईजी दक्षिणी परिक्षेत्र अंजुम आरा और एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कर्मचारियों को राष्ट्रपति के दौरे की ड्यूटी को लेकर जरूरी दिशानिर्देश जारी किए।
 
शनिवार को पुलिस की ओर से सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को देखते हुए शिमला से छराबड़ा रिट्रीट तक कारकेड रिहर्सल का आयोजन किया गया। रविवार को भी कारकेड रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शहर के कई मार्गों पर पूर्वाभ्यास के दौरान कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो सकती है।
शिमला पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि इस दौरान जरूरी यात्रा के लिए बाईपास समेत अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। राष्ट्रपति दौरे को लेकर शिमला में एक हजार से अधिक पुलिस जवानों को सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा राज्य खुफिया एजेंसी सीआईडी भी अलर्ट मोड पर है। एडीजी सीआईडी ज्ञानेश्वर ने भी रिज पर ब्रीफिंग के दौरान सीआईडी के कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए। 

पुलिस विभाग के मुताबिक राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र को तीन सेक्टर में बांटा गया है। इसी आधार पर ड्यूटियां सौंपी गईं। शिमला पुलिस ने शहरवासियों से आग्रह किया कि सड़कों के किनारे वाहनों की पार्किंग करने से बचें जिससे की वाहनों की आवाजाही के साथ ही वीआईपी मूवमेंट भी किसी की परेशानी न आए। इसके साथ ही आपातकालीन वाहनों एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow