9 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा पोषण माह, आंगनबाड़ी केंद्र हमारी जिम्मेदारी के तहत 5 कंपोनेंट पर होगा कार्य
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश भर में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। पोषण माह के दौरान क्या-क्या गतिविधियां आयोजित की जानी है इस संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 70 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 10 सितंबर :
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश भर में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। पोषण माह के दौरान क्या-क्या गतिविधियां आयोजित की जानी है इस संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 70 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
मीडिया से बात करते हुए बाल विकास विभाग के जिला परियोजना अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि बाल विकास पोषण माह के तहत आयोजित इस कार्यशाला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 'आंगनबाड़ी केंद्र हमारी जिम्मेदारी' अभियान के तहत पांच प्रमुख कंपोनेंट पर कार्य करने को लेकर जानकारी दी गई। जिसमें गर्म भोजन, सामुदायिक भागीदारी और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से जुड़े महत्वपूर्ण पहलू शामिल है।इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कार्यशाला का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण संबंधी जानकारी से सशक्त करना और इसके संदेश को समुदाय तक प्रभावी तरीके से पहुंचाना रहा।
कार्यशाला में करीब 70 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के बेहतर पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यशाला के दौरान डॉ. ममता जैन ने पोषाहार को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आहार में विविधता बनाए रखने और पोषणयुक्त भोजन को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के महत्व पर प्रकाश डाला।
What's Your Reaction?

