हरिपुरधार के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत, जबकि18 वर्षीय छोटा भाई घायल 

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं  सिरमौर के संगड़ाह पुलिस थाना क्षेत्र में हरिपुरधार के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका 18 वर्षीय छोटा भाई गंभीर रूप से घायल

Feb 6, 2026 - 10:29
 0  69
हरिपुरधार के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत, जबकि18 वर्षीय छोटा भाई घायल 

यंगवार्ता न्यूज़ - हरिपुरधार    06-02-2026

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं  सिरमौर के संगड़ाह पुलिस थाना क्षेत्र में हरिपुरधार के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका 18 वर्षीय छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गुरुवार शाम करीब 5:40 बजे कजवा क्षेत्र के नजदीक खरोटियो खाला के पास पेश आया।

पुलिस के अनुसार जितेंद्र पुत्र स्व. लायक राम निवासी गांव पंजाह (तहसील संगड़ाह) के बयान पर केस दर्ज किया गया है। बयान में बताया गया कि वह निजी कार्य से नौहराधार गया हुआ था और वापसी के दौरान उसने देखा कि मोटरसाइकिल नंबर (एच.पी.79-4037) हरिपुरधार की ओर जाते समय अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से लगभग 30 मीटर नीचे जंगल की तरफ जा गिरी।

 दुर्घटना के समय मोटरसाइकिल पर दो सगे भाई सवार थे। मृतक की पहचान अरुण कुमार (22) पुत्र राजेंद्र निवासी गांव लालग, डाकघर बडोल, तहसील संगड़ाह के रूप में हुई है, जबकि उसका छोटा भाई रमन (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। 

सूचना मिलते ही मौके पर 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया, जिसकी मदद से दोनों घायलों को हरिपुरधार अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने अरुण कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि रमन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रैफर किया गया है।

हादसे की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने  बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना के समय मोटरसाइकिल अरुण कुमार चला रहा था। इस संबंध में पुलिस थाना संगड़ाह में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow