बद्दी के खेड़ा गांव में मामूली कहासुनी में पति ने कर दी पत्नी की हत्या,  आरोपी फरार

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के खेड़ा गांव में एक प्रवासी महिला की उसके पति ने हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए एम्स बिलासपुर भेज दिया

Nov 9, 2025 - 11:43
 0  60
बद्दी के खेड़ा गांव में मामूली कहासुनी में पति ने कर दी पत्नी की हत्या,  आरोपी फरार
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन     09-11-2025

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के खेड़ा गांव में एक प्रवासी महिला की उसके पति ने हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए एम्स बिलासपुर भेज दिया गया है। मानपुरा थाने के तहत खेड़ा गांव में किराये के मकान में रहने वाली एक प्रवासी महिला की उसके पति ने हत्या कर दी। 

संगीता पत्नी चुन्नू कुमार सहानी बिहार के सिवान जिले के चिटखाल गाव का रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार संगीता व चुन्नू कुमार के बीच रात को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। संगीता का पिता भी इनके कमरे से कुछ दूरी पर रहता था। 

रात को वह 11:00 बजे इन दोनों के पास पहुंचा और उन्हें समझाता रहा। उसके बाद जब दोनाें शांत हुए तो वह अपने कमरे में चला गया। इन दोनों के साथ एक चार साल की बच्ची भी थी। चुन्नू अपनी पत्नी का गला घोंटकर बाहर ले कुंडी लगाकर चला गया। सुबह जब संगीता के पिता राज राम उसके कमरे में आया तो कमरा बाहर से बंद था। कमरा खोलकर देखा तो संगीता अचेत अवस्था में पड़ी थीं और चार साल की बच्ची उसके साथ में सोई हुई थी।

राज राम ने इसकी सूचना मानपुरा पंचायत प्रधान को दी। पंचायत प्रधान ने मानपुरा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शनिवार सुबह 9:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, एससी विनोद धीमान, एएसपी अशोक वर्मा व डीएसपी योगराज मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि महिला की हत्या गला घोंटने से हुई है। 

फॉरेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक सुबूत जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए एम्स बिलासपुर भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow