समाज के जरूरतमंद बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा देगी सेवा भारती , बच्चों को स्वावलंबी बनाना मकसद

सेवा भारती हिमाचल प्रदेश राज्य के विभिन्न जिलों में व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र खोलकर जरूरतमंद बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा देकर उन्हें स्वावलंबी बनाएगी। सेवा भारती की बैठक जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित हुई जिसमें सेवा भारती द्वारा चलाई जा रहे विभिन्न कार्यों पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया

Nov 8, 2025 - 20:36
 0  19
समाज के जरूरतमंद बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा देगी सेवा भारती , बच्चों को स्वावलंबी बनाना मकसद
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  08-11-2025
सेवा भारती हिमाचल प्रदेश राज्य के विभिन्न जिलों में व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र खोलकर जरूरतमंद बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा देकर उन्हें स्वावलंबी बनाएगी। सेवा भारती की बैठक जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित हुई जिसमें सेवा भारती द्वारा चलाई जा रहे विभिन्न कार्यों पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। मीडिया से बात करते हुए सेवा भारती के प्रांत अध्यक्ष जगन्नाथ कमलैन ने बताया कि सेवा भारती सामाजिक समरसता , स्वावलंबन और स्वास्थ्य पर विशेष रूप से काम करती है। 
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 4 स्थानों पर सेवा भारती द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिए  छात्रावास सुविधा उपलब्ध करवाई गई है ताकि बच्चे आसानी से शिक्षा ग्रहण कर सके , वहीं बाल संस्कार केंद्र भी संचालित किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में 3 साल के लिए नई इकाई का गठन किया गया है और इससे पूर्व गठित कमेटी ने भी जिला में बेहतरीन कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सेवा भारती का मुख्य मकसद समाज की जरूरतमंद लोगों की मदद करना है जिसके तहत बच्चों को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई जाती है। 
जिला सिरमौर सेवा भारती के अध्यक्ष योगेश्वर गौतम ने बताया कि जिला के पांवटा साहिब में जरूरतमंद बच्चों को आधुनिक व्यावसायिक कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि यहां से प्रशिक्षण लेकर छात्र इस दिशा में कार्य कर स्वावलंबन बन सके। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय नाहन में चार बाल संस्कार केंद्र खोले गए थे जिसमें बच्चों को संस्कार आधारित शिक्षा के साथ-साथ  व्यावसायिक शिक्षा पर भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है वहीं उन्होंने यह भी कहा कि सेवा भारती समाज में नशा मुक्ति को लेकर भी विशेष अभियान चलाए हुए है जिसमे समाज से भी सहयोग की अपील की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow