अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं—भाजपा में सख्त कार्रवाई तय, चुनावों पर रहेगी कड़ी निगरानी”: डॉ. राजीव बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों को देखते हुए पार्टी में अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

May 3, 2026 - 19:14
 0  3
अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं—भाजपा में सख्त कार्रवाई तय, चुनावों पर रहेगी कड़ी निगरानी”: डॉ. राजीव बिंदल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

शिमला, 3 मई 2026:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों को देखते हुए पार्टी में अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. बिंदल ने बताया कि इन चुनावों की निगरानी एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा एक विशेष अनुशासन समिति का गठन किया गया है। यह समिति पूरे प्रदेश में चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेगी और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की अनुशंसा करेगी।

उन्होंने समिति के गठन का विवरण देते हुए बताया कि इस समिति में वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनमें
डॉ. सिकंदर कुमार (राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री), विपिन सिंह परमार (प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक), बिहारी लाल शर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष), इंदु गोस्वामी (पूर्व राज्यसभा सांसद) और बलबीर वर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक) शामिल हैं 

डॉ. बिंदल ने कहा कि “भाजपा एक अनुशासित और सिद्धांत आधारित संगठन है। यहां व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा या अनुशासनहीनता के लिए कोई स्थान नहीं है। जो भी व्यक्ति पार्टी लाइन से हटकर कार्य करेगा, उसके खिलाफ समिति तुरंत और सख्त कार्रवाई करेगी।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनावों के दौरान टिकट वितरण, प्रचार-प्रसार और संगठनात्मक निर्णयों में किसी भी प्रकार की बगावत, विरोध या पार्टी विरोधी गतिविधि को बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। 

“भाजपा में अनुशासन सर्वोपरि है और यह सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों पर समान रूप से लागू होगा,” उन्होंने कहा।

डॉ. बिंदल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की मर्यादा का पालन करें और सामूहिक नेतृत्व की भावना के साथ कार्य करें। “हमारा लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि संगठन की मजबूती और अनुशासन को बनाए रखना भी है,” ।

उन्होंने कहा कि भाजपा इन चुनावों में पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ उतर रही है और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा: “जो भी व्यक्ति पार्टी अनुशासन को चुनौती देगा, उसे किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जाएगा—भाजपा में नियम सब पर समान रूप से लागू होंगे और कार्रवाई भी उतनी ही सख्त होगी।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow