ड्रॉप्स ऑफ होप के सदस्यों ने अप्रैल माह में उपलब्ध करवाया 35 यूनिट रक्त

ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी के सदस्यों ने अप्रैल माह में कुल 35 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की गई। इस अभियान में विभिन्न ब्लड ग्रुप के दाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

May 3, 2026 - 17:59
May 3, 2026 - 18:02
 0  13
ड्रॉप्स ऑफ होप के सदस्यों ने अप्रैल माह में उपलब्ध करवाया 35 यूनिट रक्त

नाहन : 03 मई, 2026 :

ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी के सदस्यों ने अप्रैल माह में कुल 35 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की गई। इस अभियान में विभिन्न ब्लड ग्रुप के दाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जानकारी के अनुसार, कुल रक्तदान में A पॉजिटिव के 3 यूनिट, O पॉजिटिव के 12 यूनिट, AB पॉजिटिव के 2 यूनिट, B पॉजिटिव के 5 यूनिट, O नेगेटिव का 1 यूनिट और B नेगेटिव के 3 यूनिट शामिल हैं। ये सभी रक्तदान Dr. Yashwant Singh Parmar Government Medical College (मेडिकल कॉलेज नाहन) में किए गए।

इसके अलावा, PGI चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में भी 3 यूनिट रक्त की व्यवस्था "बाज़ ब्लड ग्रुप" के अध्यक्ष सलमान खान द्वारा कराई गई। वहीं अखिल माहेश्वरी  ने मोहाली और पंचकूला में जिला सिरमौर के मरीजों के लिए 4 यूनिट रक्त उपलब्ध कराया।

इसी कड़ी में IGMC शिमला  में कपिल नेगी द्वारा A पॉजिटिव के 2 यूनिट रक्तदान कराया गया।

ड्रॉप्स ऑफ होप के संस्थापक ईशान राव ने कहा कि समूह के सभी सदस्यों की दिन-रात की मेहनत और सहयोग से यह सेवा कार्य संभव हो पाया है। यह पहल न केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित हो रही है, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता भी बढ़ा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow