नाहन में कई स्थानों पर पेयजल समस्या से जूझ रहे लोग, पार्षद की अगुवाई में विभागीय अधिकारियों से की मुलाकात
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में कई स्थानों पर पेयजल संकट गहराता नजर आ रहा है। शहर के कई इलाकों में लोगों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल रहा, समस्या को लेकर वार्ड नम्बर 2 के लोगो ने स्थानीय पार्षद नरेंद्र तोमर की अगुवाई में लोगों ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द समाधान की मांग उठाई।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 6 जुलाई, 2026 :
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में कई स्थानों पर पेयजल संकट गहराता नजर आ रहा है। शहर के कई इलाकों में लोगों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल रहा, समस्या को लेकर वार्ड नम्बर 2 के लोगो ने स्थानीय पार्षद नरेंद्र तोमर की अगुवाई में लोगों ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द समाधान की मांग उठाई।
मीडिया से बात करते हुए पार्षद नरेंद्र तोमर ने कहा कि नाहन शहर को पर्याप्त मात्रा में पेयजल सप्लाई हो रही है उसके बावजूद कई इलाकों में पर्याप्त मात्रा में लोगों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने पेयजल वितरण प्रणाली पर भी सवाल उठाए और कहा कि कई इलाकों में कुछ ही समय के लिए पानी की सप्लाई की जाती है जिससे घरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता। उन्होंने पेयजल वितरण प्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
What's Your Reaction?