राज्य सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना को किया संशोधित जानिए कैसे
हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना को संशोधित कर दिया है। चुनावी गारंटी लागू करने के दौरान वार्षिक आय की सरकार ने कोई भी शर्त नहीं
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 18-04-2026
हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना को संशोधित कर दिया है। चुनावी गारंटी लागू करने के दौरान वार्षिक आय की सरकार ने कोई भी शर्त नहीं लगाई थी। 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के अवसर पर जिला किन्नौर में योजना को लागू करने के दौरान वार्षिक आय की शर्त योजना में शामिल की गई है।
संशोधन के बाद अब 1500 रुपये के लिए महिलाओं को नए सिरे से आवेदन होंगे। पूर्व में हुए आवेदन अब मान्य नहीं होंगे। प्रदेश के हर घर की महिला तक आर्थिक संबल पहुंचाने का दावा करने वाली सरकार ने योजना में वार्षिक आय की शर्त को जोड़कर इसके दायरे को सीमित कर दिया है। दो लाख से अधिक वार्षिक आय वाली महिलाओं को अब प्रतिमाह 1500-1500 रुपये नहीं मिलेंगे।
18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए 1500 रुपये प्रतिमाह की सहायता का वादा, आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम माना गया था, लेकिन अब बढ़ते आवेदनों, वित्तीय बोझ का दबाव, लक्षित लाभार्थी तय करने की आवश्यकता के चलते सरकार ने पात्रता मानदंड सख्त कर दिए हैं।
सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु की युवतियों और महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणा की थी। योजना के तहत लाखों की संख्या में आवेदन भी आए। अब दो लाख का नया आदेश होने के बाद सारी प्रक्रिया नए सिरे से होगी। महिलाओं को दो लाख से कम परिवार की वार्षिक आय का प्रमाण पत्र देना होगा।
साथ ही बीपीएल की महिलाओं को भी जोड़ा जाएगा। नए फार्म में इसके लिए अलग से कालम होगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक सुमित खिमटा ने बताया कि सरकार की ओर से आदेश आते ही योजना के तहत नए फार्म भरे जाएंगे।
What's Your Reaction?




