स्वायत्तता, स्वतंत्रता और गरिमा की रक्षा की मांग को लेकर HPU में हपुटवा शिक्षकों का धरना जारी
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की स्वायत्तता, अकादमिक स्वतंत्रता और संस्थागत गरिमा की रक्षा की मांग को लेकर HPUTWA का ‘विश्वविद्यालय बचाओ अभियान 14 वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को शिक्षकों ने कुलपति कार्यालय के बाहर महाधरना देकर विश्वविद्यालय की स्वतंत्र पहचान और लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने की मांग बुलंद की
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 15-09-2026
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की स्वायत्तता, अकादमिक स्वतंत्रता और संस्थागत गरिमा की रक्षा की मांग को लेकर HPUTWA का ‘विश्वविद्यालय बचाओ अभियान 14 वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को शिक्षकों ने कुलपति कार्यालय के बाहर महाधरना देकर विश्वविद्यालय की स्वतंत्र पहचान और लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने की मांग बुलंद की। डॉ. राकेश कुमार नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय केवल एक प्रशासनिक संस्था नहीं , बल्कि दशकों के परिश्रम , शोध और अकादमिक परंपराओं से निर्मित संस्थान है। इसकी स्वायत्तता ही इसकी प्रभावी और स्वतंत्र कार्यप्रणाली का मूल आधार है।
What's Your Reaction?

