अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में शुरू हुई राज्य स्तरीय अंडर -15 चेस चैंपियनशिप , दो सौ खियलडी ले रहे भाग 

रणनीति , धैर्य और मस्तिष्क की अद्भुत कसरत का प्रतीक राज्य स्तरीय अंडर-15 शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय में हुआ। जिसमें प्रदेश के दुर्गम स्थानों किन्नौर , शिमला व विभिन्न विद्यालयों के 200 से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहें हैं। मुख्य अतिथि उप मण्डल अधिकारी राजीव सांख्यान द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है

Oct 8, 2025 - 20:00
 0  18
अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में शुरू हुई राज्य स्तरीय अंडर -15 चेस चैंपियनशिप , दो सौ खियलडी ले रहे भाग 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  08-10-2025

रणनीति , धैर्य और मस्तिष्क की अद्भुत कसरत का प्रतीक राज्य स्तरीय अंडर-15 शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय में हुआ। जिसमें प्रदेश के दुर्गम स्थानों किन्नौर , शिमला व विभिन्न विद्यालयों के 200 से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहें हैं। मुख्य अतिथि उप मण्डल अधिकारी राजीव सांख्यान द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जो हमें अनुशासन , धैर्य और निरंतर प्रयास का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि असफल वही होता है जो प्रयास करना छोड़ देता है। इसके पश्चात विद्यालय की निदेशक व प्रधानाचार्य देविंदर साहनी ने अपने संबोधन में कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि यह जीवन में सही निर्णय लेने की कला सिखाता है। यह विद्यार्थियों में रणनीतिक सोच , धैर्य और एकाग्रता का विकास करता है। उन्होंने कहा कि जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण यह है कि हम हर खेल से कुछ नया सीखें और आगे बढ़ें। 
इसके बाद जिला की शतरंज एसोसिएशन ने विद्यालय का विशेष रूप से धन्यवाद किया तथा हिमाचल के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों का स्वागत किया का अपनी उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अनिल जैन व महासचिव सचिन जैन ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना , आत्मविश्वास और बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे खेल भावना को सर्वोपरि रखें और अपने प्रदर्शन से विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में अनेक  जिला व राज्य  की शतरंज एसोसिएशन की कार्यकारिणी के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें जिनमें  शैलजा ठाकुर , जगदीश ठाकुर, हितेश, आशीष , सुशील व विवेक शर्मा प्रमुख थे। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के पहले दौर में खिलाड़ियों ने अपनी बुद्धिमत्ता और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर खेल भावना और उत्साह से सराबोर रहा। प्रतियोगिता के बालकों के वर्ग में कुल 6 राउंड तथा बालिकाओं  के वर्ग में 5 राउंड निर्धारित किए गए हैं। पहले दिन के मुकाबलों में पुरुष वर्ग के तीन राउंड संपन्न हुए , जिनमें उदवीर सिंह (हमीरपुर) और माधव गर्ग (सिरमौर) अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर अग्रणी स्थिति में हैं। वहीं महिला वर्ग में हुए प्रारंभिक मुकाबलों में देवांशी (शिमला) और ईशाना शर्मा (कांगड़ा) ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए बढ़त बनाई है। प्रतियोगिता का प्रथम दिवस व शुभारंभ की वजह से प्रतियोगिता थोड़ी देर से शुरू हुई लेकिन प्रतियोगिता का दूसरा दिन कल का दिन बहुत ही रोमांचक और निर्णायक होने वाला है क्योंकि प्रतियोगिता के अंतिम दिन राज्य स्तरीय चैंपियन की घोषणा की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow