समाज सेविका ज़ीनत खान ने दिवाली के उपलक्ष पर जरूरतमंद लोगों को बांटा सामान 

समाज सेविका ज़ीनत खान ने दिवाली के त्योहार के उपलक्ष पर जरूरतमंद महिलाओं को दिवाली का सामान खेल पतासे ,फुलझड़ियां, अगरबत्तियां, मिट्टी के दिव्य ,अखरोट, धनराशि व मिठाइयां देकर दिवाली की शुभकामनाएं दी

Oct 30, 2024 - 19:11
 0  50
समाज सेविका ज़ीनत खान ने दिवाली के उपलक्ष पर जरूरतमंद लोगों को बांटा सामान 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     30-10-2024

नाहन जिला सिरमौर की समाज सेविका ज़ीनत खान ने दिवाली के त्योहार के उपलक्ष पर जरूरतमंद महिलाओं को दिवाली का सामान खेल पतासे ,फुलझड़ियां, अगरबत्तियां, मिट्टी के दिव्य ,अखरोट, धनराशि व मिठाइयां देकर दिवाली की शुभकामनाएं दी। 

ताकि जरूरतमंद लोग भी अपनी दिवाली की खुशियां मना सके
 समाजसेवी जीनत खान सभी धर्म के त्यौहार ईद ,दिवाली, होली, क्रिसमस ,लोहड़ी आदि सभी त्योहारों पर जरूरतमंद लोगों की मदद करती है बिना भेदभाव के   सेवा  करती  रही है। 

18 19 सालों से अपनी पैसों से ही समाज सेवा का काम करती है वह किसी भी संगठन, पार्टी, संस्था से कोई भी मदद नहीं लेती हैं जो भी सेवा करती हैं अपने ही निजी पैसों से करती हैं। 

प्रत्येक वर्ष गरीब परिवारों की बेटियों की शादी भी अपने ही पैसों से मदद करती हैं और बहुत से गरीब बच्चों का खर्चा उठा रही है।  ज़ीनत खान का कहना है मृत्यु के बाद अच्छे कर्म ही साथ जाएंगे लोगों की सेवा करने से ही मुझे बहुत खुशी मिलती है। 

 


 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow