छूटे गांवों को दो सालों में सड़कों से जोड़ेगी प्रदेश सरकार : विक्रमादित्य सिंह

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा ) रोहड़ू के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। इस दौरान प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की

Nov 24, 2024 - 19:20
 0  32
छूटे गांवों को दो सालों में सड़कों से जोड़ेगी प्रदेश सरकार : विक्रमादित्य सिंह

चिड़गांव रोहड़ू मार्ग के विस्तारीकरण के लिए 19 करोड़ रुपए की स्वीकृति 

यंगवार्ता न्यूज़ -    रोहड़ू 24-11-2024
 
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा ) रोहड़ू के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। इस दौरान प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा प्रदेश के जिन गांवों ने अभी तक भी सड़क नहीं पहुंची है, वहां के लिए प्रदेश सरकार नई योजना बनाने जा रही है। 

जिसमें केंद्र सरकार का भी सहयोग लिया जाएगा। ऐसे गांव को अगले दो सालों में सड़क सुविधा के साथ जोड़ा जाएगा ताकि ग्रामीण विकास को और मजबूत किया जाए। प्रदेश में जैसे ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण-4 शुरू होगा तो सड़कों का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिड़गांव मार्ग के विस्तारीकरण के लिए 19 करोड़ रुपए के बजट की स्वीकृति दी गई।

उन्होंने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष में प्रदेश सरकार की ओर से रोहड़ू से चिड़गांव मार्ग जोकि डोडरा क्वार क्षेत्र से जोड़ता है। पिछले लंबे समय से उक्त क्षेत्र के लोगों मार्ग के विस्तारीकरण और उन्नतिकरण को लेकर मांग कर रहे थे। लोगों की मांगों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार सड़क का विस्तारीकरण करेगी। इससे जहां आवागमन में आसानी होगी वहीं इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटको को भी बेहतर सुविधाएं मिलेगी। 

उन्होंने कहा जिस तरह खेल कोटा निर्धारित है। उसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए कोटा होने की आवश्यकता है। हम इस मामले को प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। उन्होंने बच्चियों से आह्वान किया कि नशे से दूर रहे और अपने करियर के लिए मेहनत करें। 
 
मैंदली में सब्जी मंडी का निर्माण कार्य तीव्र गति से चला हुआ है। इसके साथ ही रोहड़ू में बन रहे सीए स्टोर से क्षेत्र के बागबानों को काफी फायदा मिलेगा। रोहड़ू क्षेत्र में इंटर कनेक्टिविटी पर जोर देने के निर्देश विभाग को दे दिए गए है। उन्होंने स्कूल में सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए उसके बाद बजट मुहैया करवाया जाएगा। 

उन्होंने स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाली छात्राओं को 25 हजार रुपए की राशि विधायक निधि से देने की घोषणा की।  स्थानीय विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चिट्टे से सभी अपने आप को दूर रखे।नशे में जो संलिप्त है उनके खिलाफ सूचना दें। उन्होंने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। 

इस अवसर पर एसडीएम धर्मेश, तहसीलदार सार्थक शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करतार कुल्ला, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, नगर परिषद चेयरमैन अशोक चौहान, वाइस चेयरमैन सुजय अग्रवाल, चेयरमैन एफ ए सी सोहन लाल चौहान, संजय ठाकुर, दिनेश चौहान सहित कई  मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />