नाहन रेणुका सड़क यातायात के लिए बहाल, 2 सितम्बर को भारी बारिश से नेहली में हुआ था भारी लैंडस्लाइड
नाहन-रेणुका सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। 2 सितम्बर नेहली के पास भारी बारिश के कारण हुए लैंड स्लाइड से यह मार्ग बंद हो गया था जिस पर अब इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 9 सितंबर :
नाहन-रेणुका सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। 2 सितम्बर नेहली के पास भारी बारिश के कारण हुए लैंड स्लाइड से यह मार्ग बंद हो गया था जिस पर अब इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
मीडिया से बात करते हुए डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि नाहन-रेणुका MDR सड़क अब यातायात के लिए बहाल हो गई है। उन्होंने बताया कि PWD विभाग द्वारा सड़क बंद होने के बाद तुरंत वहां पर बड़ी मात्रा में मशीनरी डेप्लॉय की गई थी जिसके बाद सड़क को बहाल किया जा सका।
बारिश के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में लैंड स्लाइड और सड़क बाधित होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में जिला प्रशासन ने लोगों से मौसम खराब होने के दौरान अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।
What's Your Reaction?

