सिरमौर में पंचायत चुनावों हेतु नवगठित ग्राम पंचायतों की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव हेतु सिरमौर जिला की नवगठित व नव गठन में शामिल ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।

Apr 27, 2026 - 18:42
 0  6
सिरमौर में पंचायत चुनावों हेतु नवगठित ग्राम पंचायतों की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

नाहन : 27 अप्रैल, 2026 

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव हेतु सिरमौर जिला की नवगठित व नव गठन में शामिल ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।

उपायुक्त द्वारा जारी की गई सुचि में विकास खंड राजगढ़ की ग्राम पंचायत कोटला बांगी, डिब्बर व कडौली दोची, विकास खंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत संागना, गत्ताधार (मुख्यावास स्थित मंडवाच), भवाई व कुफर-कैंथू, विकास खंड ददाहू की ग्राम पंचायत भाटगढ़ व चाडना, विकास खंड नाहन की ग्राम पंचायत कालाआम्ब, मोगीनंद, नगल सुकेती, मात्तर, नलका, नाहन व नाहन-2 (मुख्यावास स्थित खजूरना) शामिल है।

इसके अतिरिक्त विकास खंड पच्छाद की ग्राम पंचायत द्राबली, दाडो देवरिया व कोटला बडोग, विकास खंड शिलाई की ग्राम पंचायत बांदली, सियासू, बालीकोटी व चामरा मोहराड़, विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत सेनवाला मुब्बारिकपुर व टोकियो तथा विकास खंड कमरऊ स्थित तिलोरधार की ग्राम पंचायत पौका, कुनैर धमौन, दुगाना व मिनल बाग (भटाड) शामिल है।

उन्होंने बताया है कि निर्वाचक नामावली के प्रारूप में पुनरिक्षण प्राधिकारी/अपीलीय प्राधिकारी द्वारा आदेशित परिवर्धन/लोप (हटाया जाना) और शुद्धिकरण को उक्त प्रारूप नामावली में समाविष्ट कर दिया गया है या ऐसे संशोधनों की सुची हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के अनुसार तैयार किया गया है। और इस प्रकार शुद्ध (ठीक) की गई निर्वाचक नामावली की एक प्रति संसाधनों की सूची सहित अंतिम रूप में प्रकाशित कर दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow