माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत हरिपुर खोल क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
यंगवार्ता न्यूज माजरा 13 जून, 2026 :
पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत हरिपुर खोल क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
मृतक की पहचान बलजिन्द्र सिंह (45 वर्ष) निवासी रामपुर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से लापता था। उन्होंने बताया कि पत्नी के निधन के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहता था तथा अत्यधिक शराब सेवन का आदी था।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में शव पर किसी भी प्रकार की हिंसक चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है और उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?