होटल में दबिश देने पर युवक व युवती  6.74 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं शिमला जिला के रोहड़ू में पुलिस ने होटल में दबिश देकर दिल्ली के युवक और अरुणाचल  की युवती को चिट्टे सहित गिरफ्तार

Sep 19, 2025 - 16:39
 0  35
होटल में दबिश देने पर युवक व युवती  6.74 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     19-09-2025

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने ै रहे है। वहीं शिमला जिला के रोहड़ू में पुलिस ने होटल में दबिश देकर दिल्ली के युवक और अरुणाचल  की युवती को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से 6.74 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को रोहड़ू पुलिस का एक दल नियमित गश्त पर था। इसी दौरान पुलिस को एक निजी होटल में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल के कमरे नंबर 204 की तलाशी ली।  

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना रोहड़ू में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से नशे की सप्लाई नेटवर्क और उनके अन्य संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow