एलपीजी वितरण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए आपसी समन्वय से करें कार्य : अपूर्व देवगन

व्यावसायिक रसोई गैस (एलपीजी) के वितरण को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा गठित जिला स्तरीय कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन को उपायुक्त कार्यालय के वीसी कक्ष में किया गया,

Mar 25, 2026 - 11:56
Mar 25, 2026 - 12:09
 0  2
एलपीजी वितरण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए आपसी समन्वय से करें कार्य : अपूर्व देवगन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी   25-3-2026

व्यावसायिक रसोई गैस (एलपीजी) के वितरण को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा गठित जिला स्तरीय कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन को उपायुक्त कार्यालय के वीसी कक्ष में किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने की। इसमें एलपीजी सिलेण्डरों की आपूर्ति, वितरण प्रणाली में आ रही समस्याओं तथा उनके त्वरित समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षण तथा स्वास्थ्य संस्थानों, व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं को समय पर सिलेण्डर उपलब्ध करवाने के लिए सभी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि वितरण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल बनाए रखें। उपभोक्ताओं की विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित एवं सर्वमान्य हल के लिए सभी पूरी जिम्मेवारी के साथ कार्य करें। 

उन्होंने उपभोक्ताओं का भी आह्वान किया कि वे आवश्यकता पड़ने पर ही गैस की बुकिंग करें। आम जनता से अपील की गई कि वे अनावश्यक पैनिक बुकिंग या गैस सिलेंडर का भंडारण न करें।  उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। 

एलपीजी के अनाधिकृत भंडारण या अधिक मूल्य लेने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए, जिला के विभिन्न स्थानों में छापेमारी की जा रही है। हाल ही में सरकाघाट में 13 तथा ढलवान में दो घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। बैठक का संचालन जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक बृजेंद्र पठानिया ने किया। 

बैठक में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी दीपाली शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा यशवीर कुमार, प्रारंभिक शिक्षा हरि चंद, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंधक गौरव जौहर, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी पवन कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एरिया मैनेजर नवीन कुमार वीसी के माध्यम से जुड़े। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow