एसवीएन पब्लिक स्कूल नाहन में संयुक्त शैक्षणिक व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  

एसवीएन पब्लिक स्कूल, नाहन में दिनांक 18 जून 2025 को "अन्वेषिका फिजिक्स भारत यात्रा" के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस यात्रा का संचालन इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स (IAPT) द्वारा किया जा रहा

Jun 18, 2025 - 15:59
Jun 18, 2025 - 16:12
 0  29
एसवीएन पब्लिक स्कूल नाहन में संयुक्त शैक्षणिक व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     18-06-2025

एसवीएन पब्लिक स्कूल, नाहन में दिनांक 18 जून 2025 को "अन्वेषिका फिजिक्स भारत यात्रा" के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस यात्रा का संचालन इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स (IAPT) द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य छात्रों में भौतिकी के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना है।

इस अवसर पर एससीईआरटी सोलन से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रोफेसर हेमंत तथा डॉ. दिनेश शर्मा ने विद्यालय का दौरा किया और कक्षा +1 तथा +2 के विद्यार्थियों को कम लागत वाले भौतिकी प्रयोगों का लाइव प्रदर्शन कर उनकी वैज्ञानिक सोच को प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान "शिक्षा सोपान लैंप" विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कुंदन सिंह ठाकुर को भेंट किया गया।

छात्रों ने इन प्रयोगों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विज्ञान की गहराई को सरल रूप में समझने का अनुभव प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने इस तरह की पहल को सराहते हुए भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों के आयोजन की इच्छा व्यक्त की।

एसवीएन पब्लिक स्कूल, नाहन में दिनांक 18 जून 2025 को एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज नाहन के डॉक्टर्स द्वारा कक्षा +1 एवं +2 के विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता दी गई। 

डॉक्टर्स ने किशोरावस्था में होने वाले मानसिक एवं शारीरिक परिवर्तनों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा इस आयु में स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक संतुलन बनाए रखने के उपायों पर मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर छात्रों ने खुलकर प्रश्न पूछे और जीवनशैली से जुड़ी कई भ्रांतियों को दूर किया। यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी और मार्गदर्शक सिद्ध हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य एवं मानसिक जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की इच्छा व्यक्त की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow