बंगाणा के पेट्रोल पंप मालिक को अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर दूसरी बार धमकी देकर मांगी फिरौती  

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा के एक पेट्रोल पंप मालिक को अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर दूसरी बार धमकी देकर फिरौती मांगी है। पीड़ित विनोद कुमार उर्फ सैंटी निवासी गांव और डाकघर बंगाणा जिला ऊना ने पुलिस थाना बंगाणा में शिकायत दर्ज करवाई

Jun 19, 2025 - 12:09
Jun 19, 2025 - 12:09
 0  55
बंगाणा के पेट्रोल पंप मालिक को अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर दूसरी बार धमकी देकर मांगी फिरौती  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना     19-06-2025

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा के एक पेट्रोल पंप मालिक को अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर दूसरी बार धमकी देकर फिरौती मांगी है। पीड़ित विनोद कुमार उर्फ सैंटी निवासी गांव और डाकघर बंगाणा जिला ऊना ने पुलिस थाना बंगाणा में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे व्हाट्सएप कॉल कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार विनोद कुमार को इससे पहले 24 और 25 मई 2025 को धमकी भरे फोन आए। अब 15 जून को फिर से अज्ञात व्हाट्सएप नंबर से ऑडियो कॉल के माध्यम से धमकी दी गई है। हालांकि, विनोद कुमार ने यह मैसेज 16 जून शाम को उस समय देखा, जब फोन का इंटरनेट चालू किया।

इसके बाद आरोपी ने विनोद से 50 लाख रुपये की मांग करते हुए धमकी दी कि यदि पैसे समय पर ट्रांसफर नहीं किए गए तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द आरोपी से जुड़े सबूत खंगालकर दबिश दी जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow