कनाडा जेल पुलिस भर्ती में हिमाचल के बेटे का कमाल , पुलिस की सभी परीक्षाओं में  बलविंदर सिंह ने किया टॉप 

हिमाचल प्रदेश के सपूत ने अपनी काबिलियत का लोहा विदेश में भी मानव रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के कई ऐसे युवा है जो विदेश में जाकर कड़ी मेहनत कर न केवल वहां पर जॉब कर रहे हैं , बल्कि कुछ लोग लीक से हटकर राजनीति और अन्य क्षेत्रों में भी अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रहे हैं। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के हरोली के क्षेत्र के टाहलीवाल के बलविंदर सिंह ने भी अपनी काबिलियत का लोहा बनवाया है

Dec 17, 2025 - 18:44
Dec 17, 2025 - 19:11
 0  33
कनाडा जेल पुलिस भर्ती में हिमाचल के बेटे का कमाल , पुलिस की सभी परीक्षाओं में  बलविंदर सिंह ने किया टॉप 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना  17-12-2025
हिमाचल प्रदेश के सपूत ने अपनी काबिलियत का लोहा विदेश में भी मानव रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के कई ऐसे युवा है जो विदेश में जाकर कड़ी मेहनत कर न केवल वहां पर जॉब कर रहे हैं , बल्कि कुछ लोग लीक से हटकर राजनीति और अन्य क्षेत्रों में भी अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रहे हैं। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के हरोली के क्षेत्र के टाहलीवाल के बलविंदर सिंह ने भी अपनी काबिलियत का लोहा बनवाया है। बलविंदर सिंह ने कनाडा में जेल पुलिस भर्ती में प्रथम स्थान हासिल किया है। जानकारी के मुताबिक जमा दो की परीक्षा पास करने के बाद बलविंदर सिंह वर्ष 2021 में कनाडा चले गए थे। कनाडा पहुंचकर बलविंदर ने ओकाना कॉलेज से तीन साल तक पढ़ाई की। 
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने जेल पुलिस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने सभी टैस्टों में प्रथम स्थान हासिल किया , जिसके बाद उन्हें कनाडा जेल पुलिस में नियुक्त किया गया है। बलविंदर सिंह ने 16 दिसम्बर को कनाडा में जेल पुलिस के रूप में अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। बलविंदर ने अपनी इस शानदार उपलब्धि का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत और अपने अभिभावकों के आशीर्वाद को दिया है।बलविंदर सिंह ऊना जिला के हरोली क्षेत्र के तालिबान के एक साधारण परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता गुरु भाग से हिमाचल प्रदेश फायर सर्विसेज में अपनी सेवाएं दे रहे हैं , जबकि माता आशा देवी ग्रहणी है। 
बलविंदर सिंह की पुलिस भर्ती में सिलेक्शन होने से पहले वाला हरोली क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र वासियों ने खुशी जाहिर की है। नगर पंचायत टाहलीवाल के चेयरमैन प्रकाश चंद, हरोली ब्लॉक इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल, महासचिव रोहित वर्मा, पूर्व प्रधान राजवीर कौर, नगर पंचायत टाहलीवाल के उपप्रधान गुरनाम सिंह, पूर्व प्रधान राजकुमार, पूर्व उपाध्यक्ष राम कुमारी, हरदयाल सिंह बग्गा, किशन राणा, संजीव कुमार भुला और प्रेम सिंह ने बलविंदर और उनके अभिभावकों को बधाई दी है। सभी ने बलविंदर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow