प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध

Oct 6, 2024 - 22:07
Oct 6, 2024 - 22:17
 0  34
प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : विक्रमादित्य सिंह
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने के लिए प्रयासरत

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    06-10-2024

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी में हिमाचल प्रदेश स्कूल क्रीड़ा संगठन द्वारा आयोजित अंडर–14 छात्राओं की चार दिवसीय 39वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे थे। 

उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 12 जिलों से आई कनिष्ठ वर्ग की 850 स्कूली छात्राओं तथा उनके खेल कोचों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार-जीत जीवन के दो पहलू हैं, इसलिए हारने वाली टीम अपना हौसला न तोड़े, जीत का जज्बा बनाए रखें और पुनः प्रयास कर आगामी वर्ष होने वाली खेलों में अवश्य जीत हासिल करें। 

प्रदेश सरकार स्कूली बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा बच्चों में आपसी मेल-मिलाप को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करवा रही है ताकि सभी बच्चे फिट व स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग ले सकें। 

प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने के लिए प्रयासरत हैं और स्कूलों व कॉलेजों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने पर बल दे रही है। विशेषकर कलस्टर स्कूल, जो सरकार द्वारा हर विधानसभा क्षेत्र में खोलने का निर्णय लिया गया है, उन स्कूलों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि सरकार के निर्णयानुसार स्कूल प्रबंधन को अपने हिसाब से बच्चों के लिए वर्दी लगाने का अधिकार दिया गया है ताकि सरकारी स्कूल के बच्चे भी निजी स्कूलों की तरह अच्छी वर्दी व गुणवत्ता युक्त शिक्षा ग्रहण कर अपना भविष्य संवार सके। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow