चारधाम के प्रवेश द्वार हरिद्वार में देश-विदेश से आने वाले यात्रियों के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की तैयारियां पूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर चारधाम के प्रवेश द्वार हरिद्वार में देश-विदेश से आने वाले यात्रियों के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की तैयारियां पूरी

Apr 28, 2025 - 15:50
Apr 28, 2025 - 15:51
 0  37
चारधाम के प्रवेश द्वार हरिद्वार में देश-विदेश से आने वाले यात्रियों के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की तैयारियां पूरी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

सनी वर्मा - हरिद्वार    28-04-2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर चारधाम के प्रवेश द्वार हरिद्वार में देश-विदेश से आने वाले यात्रियों के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटरों में पीने की पानी, टॉयलेट, पंखा, बैठने के लिए कुर्सी आदि बुनियादी सुविधाओं का खासतौर से ख्याल रखा गया है।

हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में ऑफलाइन पंजीकरण के लिए 20 काउंटर बनाए गए हैं ,वहीं दिव्यांगों ,महिलाओं ,विदेशी पर्यटकों से लिए अलग से काउंटर बनाए गए हैं ,चार धाम यात्रा के लिए बैरागी कैंप ,पंतदीप पार्किंग में यात्रियों के लिए अस्थायी होल्डिंग शिविर बनाए गए हैं। 

ऋषिकुल मैदान में चारधाम यात्रा के पंजीकरण केंद्र पर पर्यटकों के लिए 4 हेल्प डेस्क स्थापित होंगी ,शौचालय एवं मोबाइल टॉयलेट बनाए गए हैं । वाल्टियर हर समय मौजूद रहेंगे ,

चारधाम यात्रियों के लिए प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित किए जाएगे। हरिद्वार नगर निगम लगभग 60 अस्थायी शोचालय बनाए गए हैं । यात्रियों की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1364 व 0135-1364 जारी किया गया हैं ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow