आतंक से लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी और प्रदेश सरकार पूरी तरह केन्द्र के साथ है , नागरिकों की सुरक्षा सबसे पहले : डा. शांडिल
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में भारतीय नागरिकों की नृशंस एवं कायरतापूर्ण हत्या पूरे देश के लिए दुःख का क्षण है और पूरा देश इस कायर कृत्य की निंदा कर रहा है। डॉ. शांडिल आज सोलन में एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की गई है
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में भारतीय नागरिकों की नृशंस एवं कायरतापूर्ण हत्या पूरे देश के लिए दुःख का क्षण है और पूरा देश इस कायर कृत्य की निंदा कर रहा है। डॉ. शांडिल आज सोलन में एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की गई है , ताकि पहलगाम आतंकवादी हमले पर विचार-विमर्श कर पूरे देश की ओर से समुचित उत्तर दिया जा सके। डॉ. शांडिल ने कहा कि ऐसे हमले हमें यह याद दिलाते हैं कि राष्ट्र हित में अपने नागरिकों की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि ऐसे हमलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पूरी सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जाना आवश्यक है। उन्होंने ग्राम रक्षा समितियों के बेहतर उपयोग पर बल दिया।
What's Your Reaction?

