भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर को फोन पर मिली धमकियां , पुलिस के पास पहुंची शिकायत

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेन्द्र कंवर को फोन पर धमकियां देने का मामला सामने आया है। इसके बाद पूर्व मंत्री ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। पहले तो पूर्व मंत्री ने इन फोन कॉल्स को हल्के में लिया, लेकिन जब शनिवार रात्रि को फिर से नतीजे भुगतने की धमकी भरी कॉल आई तो शिकायत पुलिस में दी गई। पूर्व मंत्री को एक फोन नम्बर से बार-बार धमकियां मिल हैं

Apr 13, 2025 - 19:29
Apr 13, 2025 - 19:47
 0  37
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर को फोन पर मिली धमकियां , पुलिस के पास पहुंची शिकायत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना  13-04-2025
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेन्द्र कंवर को फोन पर धमकियां देने का मामला सामने आया है। इसके बाद पूर्व मंत्री ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। पहले तो पूर्व मंत्री ने इन फोन कॉल्स को हल्के में लिया, लेकिन जब शनिवार रात्रि को फिर से नतीजे भुगतने की धमकी भरी कॉल आई तो शिकायत पुलिस में दी गई। पूर्व मंत्री को एक फोन नम्बर से बार-बार धमकियां मिल हैं। 
फोन करने वाले ने पूरी डिटेल के साथ विवरण बताया और कहा कि वह नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहें। इस टेलीफोन नम्बर की पूरी डिटेल अपनी शिकायत में पूर्व मंत्री ने पुलिस में दी है। जिसके बाद पुलिस ने इस नम्बर की डिटेल निकालनी शुरू कर दी है। पूरा मामला क्या है और कॉल करने वाले की मंशा क्या है, इसके पीछे कौन है इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू हो गई है। पूर्व मंत्री वीरेन्द्र कंवर को ऐसी कॉल्स कुछ समय से आ रही थीं, लेकिन गत रात्रि पूरी पारिवारिक डिटेल के साथ धमकियां दी गई। 
तब उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और पुलिस के पास पहुंचे। कुटलैहड़ से 4 बार विधायक और पूर्व भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे वीरेन्द्र कंवर ने माना कि धमकियां मिलने के बाद उन्होंने शिकायत पुलिस को सौंपी है। उधर,  एसपी राकेश सिंह ने माना कि पूर्व मंत्री ने एक शिकायत दी है। इसके तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरी डिटेल हासिल की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow