मोगीनंद में भूस्खलन से NH-07 क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध

मोगीनंद स्थित फीनिक्स कंपनी के समीप भारी भूस्खलन के कारण कालाअंब–नाहन राष्ट्रीय राजमार्ग-07 का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क की स्थिति भारी वाहनों की आवाजाही के लिए असुरक्षित होने के चलते जिला प्रशासन ने प्रभावित हिस्से पर डबल एक्सल वाहनों, ट्रालों, टिप्परों और डंपरों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध लदे और खाली दोनों प्रकार के वाहनों पर लागू रहेगा।

Oct 31, 2026 - 14:27
 0  8
मोगीनंद में भूस्खलन से NH-07 क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध

यंगवार्ता न्यूज। नाहन 31 अक्टूबर :

मोगीनंद स्थित फीनिक्स कंपनी के समीप भारी भूस्खलन के कारण कालाअंब–नाहन राष्ट्रीय राजमार्ग-07 का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क की स्थिति भारी वाहनों की आवाजाही के लिए असुरक्षित होने के चलते जिला प्रशासन ने प्रभावित हिस्से पर डबल एक्सल वाहनों, ट्रालों, टिप्परों और डंपरों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध लदे और खाली दोनों प्रकार के वाहनों पर लागू रहेगा।

प्रशासन ने प्रतिबंधित वाहनों को खिजराबाद (हरियाणा) के वैकल्पिक मार्ग से भेजने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं, आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के लिए सिरमौर पुलिस भी मुस्तैद है।इसी कड़ी में 30 अक्टूबर की देर रात डीएसपी नाहन शक्ति सिंह ने स्वयं जुड्डा का जोहड़ के समीप नाका स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद रहकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और भारी वाहनों की आवाजाही पर लगाए गए प्रतिबंधों की निगरानी की।

सिरमौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक सड़क को भारी वाहनों की आवाजाही के लिए सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता, तब तक प्रतिबंध सख्ती से लागू रहेंगे।पुलिस ने वाहन चालकों और आम जनता से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस का सहयोग करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />