जिला निर्वाचन अधिकारी ने फागु स्थित ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज फागु स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम वेयरहाउस का हर माह नियमित निरीक्षण किया

Apr 30, 2025 - 15:48
 0  36
जिला निर्वाचन अधिकारी ने फागु स्थित ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     30-04-2025

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज फागु स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम वेयरहाउस का हर माह नियमित निरीक्षण किया जाता है। 

उन्होंने बताया कि ईवीएम वेयरहाउस के निरीक्षण में सभी चीजें व्यवस्थित पाई गई हैं। इसके साथ ही वहाँ पर सुरक्षा की दृष्टि से चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। 

इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, उपमंडलाधिकारी (ना.) ठियोग डॉ मेजर शशांक गुप्ता तथा नायब तहसीलदार निर्वाचन संजीव शर्मा भी उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow