जल्द शुरू होगा ऐतिहासिक परशुराम मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य, विधायक ने किया मन्दिर का दौरा
ऐतिहासिक शहर नाहन के बीचो-बीच स्थित ऐतिहासिक परशुराम मंदिर का जल्द जीर्णोद्धार कार्य शुरू हो जाएगा आज विधायक अजय सोलंकी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंदिर का दौरा किया। दरअसल पिछले लंबे समय से परशुराम मंदिर परिसर की हालत प्रतिदिन खराब होती जा रही है और यहां मंदिर की सुरक्षा दीवारें भी ढहने की कगार पर है। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार इस मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग उठाई जा रही है।
मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर एक प्रारूप तैयार किया जा रहा है और त्रिलोकपुर टेंपल ट्रस्ट से इस जीवन द्वार पर धनराशि खर्च की जाएगी।
उन्होंने कहा कि बरसात के कारण मंदिर की सुरक्षा दीवारों को नुकसान पहुंच रहा है और अब जल्द इसके रखरखाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे विधायक ने आम जनता से भी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
What's Your Reaction?

