सिरमौर जिला के नाहन पहुंची कलश वंदन यात्रा, गुरु रविदास जन्मस्थली कांशी से रवाना हुए थे कलश

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन पहुँची। आज नाहन पहुंचने पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल भी कलश वंदन यात्रा में शामिल हुए।यात्रा के समापन पर कलश को नाहन स्थित गुरु रविदास मंदिर में विधिवत स्थापित किया गया। 

Aug 3, 2026 - 17:33
 0  22
सिरमौर जिला के नाहन पहुंची कलश वंदन यात्रा,  गुरु रविदास जन्मस्थली कांशी से रवाना हुए थे कलश

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 3 अगस्त : 


संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन पहुँची। आज नाहन पहुंचने पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल भी कलश वंदन यात्रा में शामिल हुए।यात्रा के समापन पर कलश को नाहन स्थित गुरु रविदास मंदिर में विधिवत स्थापित किया गया। 

मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि गुरु रविदास जन्मस्थली काशी से रवाना हुई इस यात्रा के तहत 11 हजार कलशों में देशभर के मंदिरों तक काशी की पवित्र माटी पहुंचाई जा रही है। 

राजीव बिंदल ने कहा कि गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में यह कलश पहुंचाए गए हैं ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक आयोजन से जुड़ सकें और गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />