अतिक्रमण के खिलाफ नाहन में नगर परिषद की कार्रवाई, अतिक्रमण पर चला नगर परिषद का पीला पंजा
नाहन शहर में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने अब सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। वार्ड नंबर 13 के गोविंदगढ़ मोहल्ले से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत हुई।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 10 सितंबर :
नाहन शहर में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने अब सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। वार्ड नंबर 13 के गोविंदगढ़ मोहल्ले से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत हुई।
SDM नाहन की अगुवाई में पहुंची संयुक्त टीम ने सड़क किनारे बनाए गए अवैध शेड और लंबे समय से खड़े कंडम वाहनों को हटाया और जब्त किया। प्रशासन का कहना है कि नोटिस देने के बावजूद कब्जे नहीं हटाए गए थे और सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी।
SDM नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि नाहन के वार्ड नंबर 13 स्थित गोविंदगढ़ मोहल्ले से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।
उन्होंने कहा कि कब्जाधारियों को नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कब्जे नहीं हटाए गए।अतिक्रमण के कारण सड़क की चौड़ाई कम होने के साथ-साथ यहां जाम की समस्या भी सामने आ रही थी। प्रशासन की ओर से साफ संकेत दिए गए हैं कि सड़क और सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
What's Your Reaction?

