खेल हॉस्टल में वालीबाल के गुर्र सीखेगा शिलाई का वंशज नेगी , हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल अंडर 19 के लिए हुआ चयन

गिरीपार के शिलाई क्षेत्र में जहां एक ओर लड़के लड़कियां कबड्डी में अपना लोहा मनवा चुके हैं , वहीं बदस्तूर दूसरे खेलों में भी यह सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में अभी हाल ही में 24 अप्रैल को पूरे प्रदेश के 180 खिलाड़ियों ने प्रदेश भर में संपन्न हुई अंडर-19 वॉलीबॉल में चयनित हुए खिलाड़ियों की सूची जारी हो चुकी है। जिसमें 180 में से 20 खिलाड़ी का चयन प्रदेश भर से हुआ

May 6, 2025 - 19:32
May 6, 2025 - 19:32
 0  82
खेल हॉस्टल में वालीबाल के गुर्र सीखेगा शिलाई का वंशज नेगी , हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल अंडर 19 के लिए हुआ चयन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब   06-05-2025
गिरीपार के शिलाई क्षेत्र में जहां एक ओर लड़के लड़कियां कबड्डी में अपना लोहा मनवा चुके हैं , वहीं बदस्तूर दूसरे खेलों में भी यह सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में अभी हाल ही में 24 अप्रैल को पूरे प्रदेश के 180 खिलाड़ियों ने प्रदेश भर में संपन्न हुई अंडर-19 वॉलीबॉल में चयनित हुए खिलाड़ियों की सूची जारी हो चुकी है। जिसमें 180 में से 20 खिलाड़ी का चयन प्रदेश भर से हुआ। इसमें सिरमौर के केवल एक खिलाड़ी का चयन हुआ। 
शिलाई गांव के वंशज नेगी पुत्र चमेल फौजी व प्रौमिला का चयन हिमाचल प्रदेश के संधोल हॉस्टल के लिए हुआ है। गौर हो कि वंशज नेगी इससे पूर्व इसी श्रेणी में बास्केटबॉल में नेशनल खेल चुका है और अब इनका चयन वॉलीबॉल हॉस्टल के लिए हुआ है। इस चयन के लिए खेल जगत से जुड़े खेल विद व बुद्धिजीवियों ने वंशज नेगी को उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है और उम्मीद जताई कि भविष्य में इनका चयन प्रदेश टीम में होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow