नशे के खिलाफ चली 121 किलोमीटर लंबी पदयात्रा का समापन , नाहन में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी हुए शामिल 

सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के क्यारी गुंडाह गांव से नशे के खिलाफ शुरू हुई 121 किलोमीटर लंबी पद यात्रा का आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में समापन हो गया।  सैकड़ों लोगों ने पदयात्रा का नाहन पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी विशेष रूप से मौजूद रहे

Jan 26, 2026 - 16:59
Jan 26, 2026 - 17:20
 0  34
नशे के खिलाफ चली 121 किलोमीटर लंबी पदयात्रा का समापन , नाहन में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी हुए शामिल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  26-01-2026
सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के क्यारी गुंडाह गांव से नशे के खिलाफ शुरू हुई 121 किलोमीटर लंबी पद यात्रा का आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में समापन हो गया।  सैकड़ों लोगों ने पदयात्रा का नाहन पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस पदयात्रा के दौरान यात्रा में शामिल युवाओं द्वारा लोगों को नशा जागरूकता का संदेश दिया गया विभिन्न स्थानों से होती हुई यह यात्रा 5 दिनों का सफर तय करने के बाद नाहन पहुंची। मीडिया से बात करते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि एक तरफ जहां सरकार नशे के खात्मे के लिए काम कर रही है। 
वहीं दूसरी तरफ समाज भी अब अपनी भागीदारी इस अभियान में सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के खात्मे के लिए हर संभव प्रयास सरकारी स्तर पर कानून के मुताबिक किए जाएंगे ताकि समाज को नशा मुक्त किया जा सके। नाहन के कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने युवाओं के प्रयास को सराहनीय बताते हुए कहा कि इस पदयात्रा के जरिए नशे के खिलाफ एक संदेश देने की कोशिश युवाओं द्वारा की गई है जिसका मकसद समाज के हर व्यक्ति को इस नशा अभियान से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को इस अभियान से जुड़ने की आवश्यकता है तभी इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो युवा नशे की सेवन कर अपने मार्ग से भटक चुके हैं। 
उनको भी सही राह दिखाई जानी चाहिए और सरकार के सामने प्रस्ताव उठाया जाएगा कि हर जिला स्तर पर नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किया जाए। पदयात्रा में शामिल आयोजक युवा प्रकाश ठाकुर ने बताया कि 22 जनवरी को यह पदयात्रा क्यारी गुंडाह से शुरू हुई थी जिसका मुख्य उद्देश्य चिट्टा सहित अन्य नशों के खिलाफ जागरूकता का संदेश देना था। उन्होंने कहा कि नशे से कई  परिवार प्रभावित हो रहे है और नशा माफिया अब गांव-गांव तक सक्रिय है जिससे युवा पीढ़ी सीधे तौर पर बर्बाद हो रही थी। उन्होंने कहा कि भविष्य को बचाने के लिए समाज के हर वर्ग को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए और इसी संदेश के साथ यह पद यात्रा निकाली गई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow